धनबाद में झारखंड की रजत जयंती पर “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन, उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिलावासियों के साथ लगाई दौड़

editor
3 Min Read

धनबाद, 11 नवंबर 2025झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर धनबाद में आज उत्साह और ऊर्जा से भरपूर माहौल में “रन फॉर झारखंड – एकता और प्रगति की दौड़” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने स्वयं जिलावासियों के साथ दौड़ लगाकर इस आयोजन की शुरुआत की और झारखंड रजत जयंती समारोह एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों की जिला स्तरीय श्रृंखला का शुभारंभ किया।

यह दौड़ गोल्फ ग्राउंड से शुरू होकर सिटी सेंटर, पूजा टॉकीज, डीआरएम चौक, कोर्ट मोड़, रणधीर वर्मा चौक से होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड में समाप्त हुई। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, स्कूली बच्चों, खेल प्रेमियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

🏅 विजेताओं को मिला सम्मानबालिका वर्ग में-:प्रथम स्थान – रूबी कुमारीद्वितीय स्थान – तनु कुमारीतृतीय स्थान – साक्षी कुमारी

बालक वर्ग में-:प्रथम स्थान – राकेश महतोद्वितीय स्थान – विजय कुमारतृतीय स्थान – मोतीलाल महतो

विजेताओं को उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा क्रमशः ₹3000, ₹2000 और ₹1000 के चेक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

🏃‍♀️ खेल और सांस्कृतिक रंग में रंगा गोल्फ ग्राउंड“रन फॉर झारखंड” के साथ ही गोल्फ ग्राउंड में जुंबा, आर्चरी, बॉक्सिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन समेत कई खेलों का आयोजन हुआ। साथ ही झारखंडी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

💬 उपायुक्त आदित्य रंजन बोले — “Fit Jharkhand, Healthy Jharkhand हमारा लक्ष्य”उपायुक्त ने कहा कि झारखंड का 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। “रन फॉर झारखंड” का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आने वाला 15 नवंबर पूरे राज्य के लिए उत्सव का दिन होगा और उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की कि वे झारखंड की रजत जयंती समारोह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

इस अवसर पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, डीएफओ विकास पालीवाल, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी सहित कई वरीय अधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।📍 #Dhanbad #RunForJharkhand #JharkhandFoundationDay #AdityaRanjan #25YearsOfJharkhand #BirsaMunda150Years

Leave a Comment