---
title: "आज संगठन विस्तार और संवैधानिक अधिकारों को लेकर हुई चर्चा&#8230;बास्तानार ब्लॉक में भीम आर्मी की संगठनात्मक बैठक संपन्न"
url: "https://vandebharattv.com/aaj-sngthn-vistar-aur-snvaidhanik-adhikaron-ko-lekr-huee-chrcha-bastanar-bl-k-men-bhim-aarmi-ki-sngthnatmk-baithk-snpnn/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-03T02:24:54+00:00"
---

# आज संगठन विस्तार और संवैधानिक अधिकारों को लेकर हुई चर्चा&#8230;बास्तानार ब्लॉक में भीम आर्मी की संगठनात्मक बैठक संपन्न

![News video GIF](https://vandebharattv.com/wp-content/uploads/2026/11/reporter-frame-eheszvibsH.jpg)

02.11. 2026 जिला बस्तर के बास्तानार ब्लॉक में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन की मजबूती, संगठन विस्तार, टीम की सक्रियता और गांव-गांव में जनजागरूकता को लेकर चर्चा हुई। मूलनिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने पर भी विचार किया गया।
 बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुयल नाग, बस्तर जिला महासचिव लक्ष्मण कश्यप और बामन पोडियम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने का संकल्प लिया।
