धनबाद, 20 नवंबर 2025झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत बेलगड़िया टाउनशिप में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सोमवार की संध्या बेलगड़िया टीओपी का निरीक्षण किया।
मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसमें राज्य सरकार भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। टाउनशिप निवासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।
टाउनशिप में तेजी से बढ़ रहा विकास कार्य मिडिल स्कूल को मॉडल स्कूल में बदला जा रहा हैनिवासियों की सुरक्षा के लिए टीओपी की स्थापनाजेआरडीए का नया कार्यालय निर्माणाधीनशॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों का एलॉटमेंटतीन नए आंगनबाड़ी केंद्रदो नए अस्पताल व 40 बेड का आधुनिक अस्पताल स्वीकृतपेयजल व्यवस्था के लिए 57 चापाकलों का निर्माण और बोरवेल से जलापूर्ति
उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में टाउनशिप में धीरे-धीरे परिवार शिफ्ट हो रहे हैं, जबकि 16–17 हजार परिवारों को स्थानांतरित किया जाना है। ऐसे में साफ-सफाई, रोजगार, पानी, सड़क, बाउंड्री वॉल और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
टीओपी से बढ़ेगी सुरक्षा एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बेलगड़िया में टीओपी चालू होने से लोगों को बलियापुर थाना तक नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर उनकी शिकायतों का समाधान होगा। इसके साथ ही टाउनशिप के निवासियों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, जेआरडीए के अधिकारी, बलियापुर थाना प्रभारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।





















