[ad_1]
नई दिल्ली2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

ऐश्वर्या राय बच्चन ने करीब 50 फिल्मों में काम किया है। वो मुख्य रूप से हिंदी और तमिल फिल्मों में नजर आई हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई और बिना इजाजत उनकी फोटो, नाम, पहचान और AI जनरेटेड अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कोर्ट से कहा उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है।
एक्ट्रेस के वकील संदीप सेठी ने कोर्ट में कहा कि भ्रामक प्रचार और फायदे के लिए ऐश्वर्या राय की पहचान का धड़ल्ले से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या की अश्लील, छेड़छाड़ की गई और AI जनरेटेड तस्वीरें ऑनलाइन फैलाई जा रही हैं।
संदीप सेठी ने इसे ऐश्वर्या की गरिमा और अधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया। उन्होंने कंटेंट की विचलित करने वाली प्रकृति पर जोर देते हुए कहा कि एक्ट्रेस की तस्वीरों का इस्तेमाल किसी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा है।
‘कुछ तस्वीरें AI से बनाई गई और पूरी फेक हैं’
एक्ट्रेस के वकील संदीप सेठी ने उन वेबसाइटों के बारे में बताया जो खुद को ऑफिशियल प्लेटफॉर्म बताकर ऐश्वर्या के नाम और उनकी तस्वीर वाले मग, टी-शर्ट और ड्रिंक प्रोडक्ट्स सहित कई अन-ऑथोराइज्ड सामान बेच रहे हैं।
लाइव लॉ के अनुसार, मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस तेजस करिया ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वे लोग, जो ऐश्वर्या की तस्वीरें बदलकर या उनकी पर्सनैलिटी बिना इजाजत इस्तेमाल कर रहे हैं, उन पर रोक लगाई जाएगी।
कोर्ट ने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन की पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए इंजंक्शन ऑर्डर पास किया जाएगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को होगी। बता दें कि इंजंक्शन ऑर्डर कोर्ट का वह ऑर्डर होता है, जिसमें किसी को गैरकानूनी या बिना अनुमति वाला काम रोकने के लिए कहा जाता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ में नजर आई थीं।
‘ऐश्वर्या नेशन वेल्थ कंपनी ने लेटरहेड पर तस्वीर लगाई’ एडवोकेट संदीप सेठी ने कोर्ट को बताया कि ऐश्वर्या नेशन वेल्थ नाम की एक कंपनी ने लेटरहैड पर एक्ट्रेस की तस्वीर लगाई और उन्हें चेयरपर्सन बताया। उन्होंने कहा, “मेरे क्लाइंट को इसकी कोई जानकारी नहीं है। ये पूरी तरह फ्रॉड है।”
बता दें कि इससे पहले मई में एक्टर जैकी श्रॉफ भी कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी इमेज और वीडियो बदलकर बिना इजाजत मर्चेंडाइज बेचा जा रहा है। उस समय कोर्ट ने उनके पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स को भी सुरक्षित किया था।
साल 2023 में कोर्ट ने अनिल कपूर की इमेज, वॉयस और उनके “झकास” कैचफ्रेज का गलत इस्तेमाल रोक दिया था। वहीं, नवंबर 2022 में अमिताभ बच्चन की पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की भी सुरक्षा दी गई थी।
ऐश्वर्या की बेटी फेक न्यूज सर्कुलेशन को लेकर कोर्ट गई थीं इससे पहले 3 फरवरी को ऐश्वर्या राय की बेटी और अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दरअसल, 2023 में आराध्या ने यूट्यूब और गूगल पर उनकी हेल्थ से जुड़ी फर्जी खबरें प्रसारित करने का आरोप लगाया था। साथ ही, ऐसी खबरों के सर्कुलेशन पर रोक लगाने की भी मांग की थी।
तब दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को फटकार लगाते हुए सारी फेक खबरें हटाने के निर्देश दिए थे। अब आराध्या ने नई याचिका में आरोप लगाया है कि इस मामले में अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। फेक खबरें अभी भी कुछ साइट्स पर उपलब्ध हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्शन लेते हुए गूगल को नोटिस जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें…
…………..
ऐश्वर्या राय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
हमारा दिल आपके पास है छोड़ने वाली थीं ऐश्वर्या राय: मनाने के लिए घर पहुंचे थे अनिल कपूर, फिल्म की 25वीं सालगिरह पर एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा

फिल्म हमारा दिल आपके पास है की रिलीज के 25 साल साल पूरे हो चुके हैं। 25 साल पहले 25 अगस्त को ये फिल्म रिलीज हुई थी और जबरदस्त हिट रही थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
[ad_2]
Source link















