करौली जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस बार 91.01 प्रतिशत रहा। कई विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
.
सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करौली की छात्रा पूर्णिमा गोयनका ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैला देवी के छात्र अमन राजोरिया ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हिंडौन सिटी के आदर्श विद्या मंदिर के छात्र प्रियांशु कुमार गुप्ता और आदर्श मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा खुशबू शर्मा ने भी 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जिले में दसवीं की परीक्षा के लिए कुल 24,502 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 13,294 छात्र और 11,208 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 24,147 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें 13,071 छात्र और 11,076 छात्राएं थीं।
छात्रों में 6,016 प्रथम श्रेणी, 4,520 द्वितीय श्रेणी और 1,456 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 11,992 छात्र पास हुए और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 91.75 रहा।
छात्राओं में 4,556 प्रथम श्रेणी, 4,271 द्वितीय श्रेणी और 1,157 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। कुल 9,984 छात्राएं सफल रहीं और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 90.14 दर्ज किया गया।
जिले में कुल 10,572 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 8,791 द्वितीय श्रेणी और 2,613 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस तरह कुल 21,976 छात्र-छात्राएं सफल रहे और जिले का कुल परीक्षा परिणाम 91.01 प्रतिशत रहा।

यह खबर भी पढ़ें:-















