Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
HomeबॉलीवुडAnkita Lokhande remembers Sushant Singh Rajput | अंकिता लोखंडे ने एक्स बॉयफ्रेंड...

Ankita Lokhande remembers Sushant Singh Rajput | अंकिता लोखंडे ने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत पर की बात: एक्ट्रेस बोलीं- ‘वो मेरे पहले को-स्टार थे और हमेशा लीजेंड रहेंगे’


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लीजेंड बताया है।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में सीरियल ‘फौजी 2’ के 100 एपिसोड पूरे होने के इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट में मनोज बाजपेयी, गौहर खान और विक्की जैन जैसे कई सितारे भी शामिल हुए। इस मौके पर अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत पर भी बात की। मीडिया से बात करते हुए अंकिता ने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत मेरे पहले को-स्टार थे। वो एक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे।”

हाल ही में 14 जून 2025 को सुशांत के निधन को 5 साल पूरे हुए हैं। सुशांत की पुण्यतिथि पर अकिंता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट की एक पुरानी फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने फिल्म ‘छिछोरे’ का गाना ‘खैरियत’ लगाया था।

सुशांत की 5वीं पुण्यतिथि पर अकिंता लोखंडे ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की।

सुशांत की 5वीं पुण्यतिथि पर अकिंता लोखंडे ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की।

बता दें कि अंकिता और सुशांत ने साथ में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया था। अंकिता और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ की शूटिंग के दौरान रिलेशनशिप में आए थे। दोनों का रिश्ता करीब 6 साल तक चला। साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने 2010 में डेटिंग शुरू की थी।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने 2010 में डेटिंग शुरू की थी।

14 जून को 2024 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। श्वेता ने वीडियो में सुशांत को याद करते हुए कहा था कि भाई आज भी हम सबके बीच हैं। उन्होंने सुशांत के फैंस से अपील की कि सुशांत को प्यार, सादगी और नेक कामों से जिंदा रखें।

इंस्टाग्राम पोस्ट पोस्ट के कैप्शन में श्वेता ने लिखा था, “आज भाई की पांचवीं पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को जब भाई चला गया, तब से बहुत कुछ बदल गया है। अब सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में सौंप दी है और हम उसे पाने की प्रोसेस में हैं, लेकिन आज मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए, हिम्मत मत हारो। भगवान और अच्छाई में विश्वास कभी मत खोना।

सुशांत की पुण्यतिथि पर श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

सुशांत की पुण्यतिथि पर श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

श्वेता ने आगे लिखा था, “हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किस बात के लिए जाना जाता था उसकी सादगी, जिंदगी और सीखने के लिए कभी न खत्म होने वाला जोश और वो दिल जो प्यार से भरा था। वो सबको बराबरी से देखता था और हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहता था।”

श्वेता- नेगेटिविटी फैलाने से बचें, सुशांत को ये पसंद नहीं था श्वेता ने आगे लिखा था, “उसकी मुस्कान और आंखों में एक बच्चा जैसी मासूमियत थी, जो किसी का भी दिल छू सकती थी। यही था हमारा सुशांत। और यही हमें भी बनना है। भाई कहीं नहीं गया है, यकीन मानो… वो आप में है, मुझ में है, हम सबमें है।”

श्वेता ने आगे ये भी लिखा था, “जब भी हम पूरे दिल से किसी से प्यार करते हैं, जब भी हम जिंदगी को बच्चे जैसी मासूमियत से देखते हैं, जब भी हम कुछ नया सीखने की चाह रखते हैं तब-तब वो हमारे साथ होता है। कभी भी भाई का नाम किसी भी नेगेटिव भावना के लिए इस्तेमाल मत करना। उसे ये अच्छा नहीं लगेगा। वो इसके लिए नहीं जाना गया।”

श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत की बड़ी बहन हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत की बड़ी बहन हैं।

अपनी पोस्ट में श्वेता ने ये भी लिखा था, ” देखो, उसने कितने लोगों के दिलों और दिमाग को छुआ और बदला। उसकी विरासत को आगे बढ़ने दो। तुम वो जलता हुआ दिया बनो जो और दीयों को रोशनी दे सके। किसी भी महान इंसान की विरासत उसके जाने के बाद और भी बड़ी होती है। जानते हो क्यों? क्योंकि उसकी शख्सियत की चमक कई पीढ़ियों तक असर छोड़ जाती है।”

इस मौके पर श्वेता ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें सुशांत अपने पिता और श्वेता के साथ नजर आ रहे हैं।

श्वेता अक्सर अपने भाई सुशांत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

श्वेता अक्सर अपने भाई सुशांत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह एक रिटायर्ड टेक्निकल अधिकारी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह एक रिटायर्ड टेक्निकल अधिकारी हैं।

14 जून 2020 को सुशांत ने की थी आत्महत्या बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने ‘काय पो चे’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’, ‘सोनचिरैया’ और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया था। 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ मरणोपरांत हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था।

सुशांत की मौत के बाद शुरू हुई कई तरह की जांचें सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कई विवाद हुए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण फांसी से दम घुटना बताया गया और इसे आत्महत्या माना गया। एम्स दिल्ली की फोरेंसिक टीम और पुलिस ने हत्या की आशंका को खारिज किया।

हालांकि, सुशांत के परिवार ने पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बताया गया।

7 अक्टूबर, 2020 को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती को मुंबई की भायखला जेल से रिहा कर दिया गया था।

7 अक्टूबर, 2020 को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती को मुंबई की भायखला जेल से रिहा कर दिया गया था।

8 सितंबर 2020 को रिया चक्रवर्ती को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया। रिया के भाई शोविक सहित 9 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। 6 अक्टूबर 2020 को मुंबई सेशन कोर्ट ने रिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई, लेकिन अगले ही दिन हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। 22 मार्च 2025 को CBI ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की और किसी साजिश या हत्या की संभावना को पूरी तरह नकार दिया। जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को निर्दोष बताया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular