वार्षिक पेंशन अदालत 2025 का आयोजन, सभी मामलों का हुआ निष्पादन

editor
1 Min Read

धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र के दिशानिर्देश पर 15 दिसंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद स्थित मंडल पुस्तकालय में वार्षिक पेंशन अदालत 2025 का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में प्राप्त सभी मामलों की जांच सेवा पुस्तिकाओं एवं संबंधित दस्तावेजों के आधार पर नियमों के अनुरूप की गई।

इस अवसर पर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि, पेंशनर एसोसिएशन तथा पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन भोगी उपस्थित रहे। वर्ष 2025 की पेंशन अदालत के लिए कुल दो आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका नियमानुसार सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया।

कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारियों, निपटारा अनुभाग के कर्मियों और कल्याण निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने प्रत्येक मामले पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई पूरी की। पेंशन अदालत का मुख्य उद्देश्य पेंशन व पारिवारिक पेंशन से जुड़ी शिकायतों—जैसे अनुदान राशि, वेतन निर्धारण की विसंगतियों से उत्पन्न पेंशन समस्याएं एवं अन्य मुद्दों—का त्वरित और न्यायोचित समाधान करना रहा।

Leave a Comment