राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 430 छात्राओं ने दिखाया दमखमसिंधु सदन 116 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना

editor
2 Min Read

धनबाद, 14 नवंबर 2025।राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, अशोकनगर धनसार में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। चार सदनों—सिंधु, गंगा, गोदावरी और यमुना—की लगभग 430 से अधिक छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एक दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सिंधु सदन ने 116 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। गंगा सदन 75 अंकों के साथ द्वितीय और गोदावरी सदन 69 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि ने बच्चों के अनुशासन और खेल प्रतिभा की सराहना की

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनीता कुमारी, शारीरिक शिक्षा एवं खेल अधिकारी, आईआईटी-आईएसएम धनबाद, तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।

डॉ. अनीता कुमारी ने कहा—“खेल, शिक्षा और संस्कार का जो संगम मैंने यहां देखा, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। छात्राओं की ऊर्जा, अनुशासन और खेल के प्रति प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है।”

विद्यालय प्रबंधन ने खेलों के महत्व को रेखांकित कियाविद्यालय अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि आध्यात्मिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करता है।विद्यालय सचिव संजय अग्रवाल ने कहा—“शिक्षा के साथ खेलकूद इस विद्यालय की पूंजी है। छात्राओं का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य है।”प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि नियमित खेल से आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान और एकाग्रता विकसित होती है।

प्रतियोगिता में सभी सदनों की उत्साही भागीदारीपूर्व-प्राथमिक से 12वीं तक की छात्राओं ने अपने-अपने सदन का प्रतिनिधित्व किया। वर्षभर विद्यालय में गोदावरी, सिंधु, यमुना और गंगा सदनों के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों का बहुमुखी विकास होता है।कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या लीला सिंह ने प्रस्तुत किया। पंकज कुमार दुबे ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।वार्षिक खेलकूद के पहले दिन छात्राओं और शिक्षकों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment