---
title: "अफीम नीति के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल नारकोटिक्स कार्यालय का किया घेराव"
url: "https://vandebharattv.com/aphim-niti-ke-khilaph-kisanon-ka-hllabol-narkotiks-karyaly/"
language: "en-US"
updated: "2026-10-31T07:01:14+00:00"
---

# अफीम नीति के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल नारकोटिक्स कार्यालय का किया घेराव

\*अफीम नीति 2026-27 में संशोधन की मांग को लेकर किसान नेताओं ने उपायुक्त नारकोटिक्स कार्यालय का किया घेराव, केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन\*

\*नीमच। नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के अफीम उत्पादक किसानों की लंबित मांगों तथा केंद्र सरकार द्वारा घोषित ‘अफीम नीति वर्ष 2026-27’ में व्याप्त असंतोष को लेकर किसान नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। नीमच से किसान नेता राजकुमार अहिर, मल्हारगढ़ विधानसभा से जोकचंद एवं अन्य किसान प्रतिनिधियों के नेतृत्व में अफीम उत्पादक किसानों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, नीमच कार्यालय का घेराव किया तथा उपायुक्त महोदय के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन सौंपा।\*
 \*ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया कि अफीम की खेती में बढ़ती लागत, कड़ी मेहनत एवं वर्तमान अफीम नीति के कड़े नियमों के कारण अफीम उत्पादक किसानों में भारी असंतोष है। किसानों ने चेतावनी दी कि अफीम नीति 2026-27 में तत्काल संशोधन कर उनकी मांगों का स्थायी समाधान किया जाए।\*
