Apple iPhone 17e Launch India

3 Min Read


नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी एपल ने आज 2 मार्च को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपनी अपडेटेड 17 सीरीज में सबसे सस्ता फोन आईफोन 17e लॉन्च कर दिया है। आईफोन 16e के मुकाबले इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं, जैसे- लेटेस्ट A19 चिप-सेट, 48MP फ्यूजन कैमरा, बेहतर मजबूती, मैग्सेफ सपोर्ट और बेस वैरिएंट में स्टोरेज को दोगुना यानी 256GB कर दिया गया है।

इसके अलावा, कंपनी ने अपडेटेड M4 प्रोसेसर के साथ नया आईपैड एयर भी पेश किया, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% फास्ट है। आईफोन 17e और आईपैड एयर की शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है।

आईफोन 17e की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है, जिसकी वजह संभवतः मेमोरी चिप्स की कमी है। पिछले साल आईफोन 16e को 59,900 रुपए में लॉन्च किया गया था।

हालांकि, 16e के बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज थी, जबकि 17e के बेस मॉडल में 256GB मैमोरी दी गई है। दोनों डिवाइस को 4 मार्च शाम 7:45 बजे से बुक कर सकेंगे, जबकि सेल 11 मार्च से शुरू होगी।

डिजाइन: ‘मैट’ फिनिश के साथ सिरेमिक शील्ड 2 की सेफ्टी

आईफोन 17e के फ्रंट में सिरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रेच से 3 गुना ज्यादा सुरक्षा देता है। बैक पैनल पर मैट टेक्स्चर दिया गया है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह फिसलता नहीं है। इसमें पुराने मॉडल की तरह ही ‘नॉच’ डिजाइन बरकरार है।

फोन में शॉर्टकट्स के लिए खास एक्शन बटन दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। यह 3 कलर- सॉफ्ट पिंक, व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स: 48MP कैमरा और एप्पल इंटेलिजेंस

  • डिस्प्ले: इसमें 6.1-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।
  • परफॉर्मेंस: इसमें 3nm प्रोसेस पर बना नया A19 चिप-सेट लगा है। कंपनी का दावा है कि इसका CPU पुराने iPhone 11 से 2 गुना ज्यादा तेज है। गेमिंग के लिए इसमें हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड रे ट्रेसिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • कैमरा: फोन के रियर में 48MP का फ्यूजन कैमरा है। यह बिना लेंस बदले ‘इन-सेंसर क्रॉपिंग’ के जरिए 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम देता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में फेस आईडी सेंसर के साथ दमदार कैमरा मिलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: यह मैग्सेफ और Qi2 वायरलेस चार्जिंग (15W) को सपोर्ट करता है। USB-C के जरिए यह मात्र 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।
  • सॉफ्टवेयर: यह लेटेस्ट iOS 26 पर चलता है, जिसमें कॉल स्क्रीनिंग और लाइव ट्रांसलेशन जैसे ‘एप्पल इंटेलिजेंस’ फीचर्स दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment