Assam Election Black Magic Story; Mayong Village Tantric Vidya

12 Min Read


तपती धूप में सड़क किनारे एक महिला कुर्सी पर बेसुध सी बैठी है। एक शख्स उसके सिर पर लकड़ी का सूप रखकर कुछ बुदबुदाता है। सूप में पानी डालता है। फिर वही पानी मिट्टी के बर्तन में महिला को दे देता है। गुवाहाटी की रहने वाली ये महिला कुछ दिनों से बीमार है। म

.

ये जगह है असम का मायोंग गांव। करीब तीन हजार आबादी वाले मायोंग गांव को काले जादू की राजधानी कहा जाता है। माना जाता है कि इस गांव के लोग सदियों से जादू-टोना और तंत्र विद्या में माहिर हैं। दावा करते हैं कि उनके मंत्र इतने शक्तिशाली हैं कि इंसान को हवा में गायब कर दें या उसे जानवर बना दें। एक किस्सा ये भी है कि दिल्ली के सुल्तान तुगलक की सेना के एक लाख सैनिक यहां के जंगल में गायब कर दिए गए थे।

असम में 9 अप्रैल को चुनाव, जादू-टोना कराने आने लगे नेता मायोंग गांव गुवाहाटी से करीब 50 किमी दूर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा है। पास में पोबितोरा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी है, जो एक सींग वाले गैंडों के लिए मशहूर है।

मायोंग में दाखिल होते ही जगह-जगह मंदिर, शिवलिंग और पेड़ों के नीचे गड़े त्रिशूल दिखने लगते हैं।

मायोंग में दाखिल होते ही जगह-जगह मंदिर, शिवलिंग और पेड़ों के नीचे गड़े त्रिशूल दिखने लगते हैं।

हम 27 मार्च को मायोंग पहुंचे थे। असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी हैं। इसलिए नेता और मंत्री भी जीत के लिए जादू-टोना करवाने मायोंग आने लगे हैं। हालांकि, गांव में कहीं नेताओं के बैनर-पोस्टर नहीं हैं। बस कुछ घरों पर BJP के झंडे लगे हैं।

यह गांव जागीरोड विधानसभा सीट में आता है। BJP के पीजूष हजारिका विधायक हैं। वे हिमंता सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और उनके करीबी माने जाते हैं। पीजूष लगातार तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के बुबुल दास से है।

तांत्रिक का दावा- विधायक जीत के लिए टोटका करवाकर गए गांववाले दावा करते हैं कि नेता यहां वोट मांगने नहीं, जादू-टोना करवाने आते हैं। गांव के तांत्रिक कैमरे पर नेताओं के नाम नहीं बताते। कैमरा बंद होने पर एक शख्स दावा करते हैं कि विधायक पीजूष हजारिका अक्सर यहां आते हैं। 10 दिन पहले भी परिवार के साथ आए थे। वे जीत के लिए तंत्र करवाकर गए हैं। हमने पूछा- पूजा के लिए कितने पैसे देते हैं? जवाब मिला- हम पैसा नहीं मांगते। पूजा कराने वाला इच्छा से जो दे दे। विधायक से पैसे नहीं लेते।

हर घर में तांत्रिक, यहां आने वाले हर शख्स का रिकॉर्ड गांव के अंदर लाइन से कुछ दुकानें बनी हैं। इनमें से एक में विपुल मेधी की हार्डवेयर की दुकान है। विपुल गांव के सबसे बड़े तांत्रिक परिवार से हैं। ये परिवार पीढ़ियों से तंत्र साधना करता आया है। 45 साल के विपुल को उनके पिता ने यह विद्या सिखाई थी।

विपुल बताते हैं कि गांव के हर घर में एक तांत्रिक जरूर है। यहां लोग बीमारी, कोई मानसिक समस्या जैसी परेशानियां लेकर आते हैं। कुछ तो दुश्मन को मरवाने का काम भी लाते हैं, लेकिन हम गलत काम के लिए मना कर देते हैं। पूजा से पहले ही पूछ लेते हैं कि उनकी मंशा क्या है। मैंने एक डायरी बनाई है, जिसमें तंत्र साधना के लिए आने वाले लोगों के नाम लिखता हूं, ताकि अगर कोई गलत काम के लिए आए, तो हमें आगे भी पता रहे।’

आपके पास कोई नेता आता है? विपुल मेधी बताते हैं,

QuoteImage

नेता, बड़े लोग, सब आते हैं। सबकी अपनी-अपनी समस्या होती हैं। कोई किसी को हराने के लिए आता है, तो हम भगा देते हैं।

QuoteImage

‘मोहम्मद शाह की सेना गायब, औरंगजेब का सेनापति भागा’ विपुल के चैंबर के बाहर गांव के लोग बैठे थे। कैमरे पर नहीं बोले, लेकिन पुराने किस्से सुनाने लगे। एक बुजुर्ग बोले, ‘दिल्ली सल्तनत के मुहम्मद शाह ने 1337 में यहां चढ़ाई की थी। एक लाख घुड़सवार लेकर आए थे। मायोंग के जंगलों में पूरी सेना गायब हो गई।’

‘मुगल बादशाह औरंगजेब की तरफ से जयपुर के राजा राम सिंह ने भी हमला किया था। उसने मायोंग के बारे में सुन रखा था। तब मायोंग के जादू की खबर देशभर में फैली हुई थी। हारने की नौबत आई तो राम सिंह को भी संधि करके लौटना पड़ा। गांव में एक बार खुदाई की गई, तो पुरानी तलवारें और मंत्र लिखी तांबे की प्लेट मिली थीं। ये चीजें गांव के म्यूजियम में रखी हैं।’

इंसानों की बलि का इतिहास, श्मशान में साधना करते तांत्रिक गांव से करीब एक किमी दूर जंगल में मंदिर बना है। गांव के लोग बताते हैं कि यहां 18वीं सदी तक तंत्र साधना के लिए इंसानों की बलि दी जाती थी। अंग्रेजों ने इस पर रोक लगा दी। कच्चे रास्ते से होते हुए हम मंदिर तक पहुंचे। यहां एक बड़ी चट्‌टान है। ये जगह पहाड़ों से घिरी है। यहां एक कुंड है, जिससे गांव के लोग पीने का पानी ले जाते हैं।

गांववाले दावा करते हैं कि इसी चट्‌टान के पास इंसानों की बलि दी जाती थी। 1830 के दशक में अंग्रेजों ने इस पर रोक लगा दी थी।

गांववाले दावा करते हैं कि इसी चट्‌टान के पास इंसानों की बलि दी जाती थी। 1830 के दशक में अंग्रेजों ने इस पर रोक लगा दी थी।

यहां से हम वापस गांव पहुंचे और जंतू मंडल से मिले। वे गांव के सबसे बुजुर्ग तांत्रिक हैं। उम्र 100 साल बताते हैं। 14 साल के थे, तभी से तंत्र साधना कर रहे हैं। इस काम से घर नहीं चल पाता, इसलिए परिवार के बाकी लोग खेती करते हैं। जंतू अमावस्या और पूर्णिमा को साधना के लिए श्मशान जाते हैं। वे बताते हैं, ‘मैं सिर्फ बीमार लोगों का इलाज करता हूं।’

क्या कोई गलत इरादे से पूजा कराने आता है? जंतू कहते हैं, ‘हां, लोग आते तो हैं, लेकिन मैं उनका काम नहीं करता। बोल देता हूं कि मुझे ये सब नहीं आता।’

नेता भी आते हैं? जंतू दावा करते हैं कि एक बार दिल्ली से एक नेता आया था। बोला कि उसे मंत्री बनना है। मैंने साफ कह दिया कि ऐसा उपाय हमारे पास नहीं है। असम के भी कुछ लोग आए हैं, लेकिन हम जीत-हार के लिए उपाय नहीं बताते।

तंत्र सीखने वालों में काशी से कश्मीर तक के लाेग, 25 साल का फकन भी गांव के मंदिर में 25 साल के फकन बोरो मिले। मायोंग के रहने वाले हैं। स्कूल जाते थे, लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़ दी। 3 महीने पहले साधना शुरू की है। वे कहते हैं कि नई पीढ़ी इस विद्या से दूर जा रही है। लोग नौकरी और दूसरे कामों में लग रहे हैं। मुझे ईश्वर की महिमा यहां खींच लाई।

फकन आगे बताते हैं, ‘यहां कई तरह की तांत्रिक परंपराएं हैं। अमावस्या पर तांत्रिक शरीर में छेद करके या आग के साथ पूजा करते हैं। ये सब बिना मंत्र के नहीं होता, वरना जान जा सकती है।’

फकन दावा करते हैं कि गांव में काशी से कश्मीर तक के लोग आते हैं। कोई तंत्र विद्या सीखने, कोई वशीकरण, कोई मारण यानी दूसरे को मारने की विद्या सीखने आता है। हालांकि, सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है।’

ये फकन और कृष्णा हैं। फकन, कृष्णा के साथ रहकर तंत्र विद्या सीख रहे हैं।

ये फकन और कृष्णा हैं। फकन, कृष्णा के साथ रहकर तंत्र विद्या सीख रहे हैं।

मायोंग में कैसे शुरू हुआ जादू-टोना, महाभारत से कनेक्शन मायोंग पहले छोटा सा राज्य था। इसके आखिरी राजा बरूआ या देका परिवार से थे। फिलहाल कोई राजा नहीं है। सांस्कृतिक तौर पर एक व्यक्ति को राजा की उपाधि दी जाती है। अभी ये उपाधि मयूरभंज नारायण के पास है। वे म्यूजियम के बाहर बैठे मिले। साधारण वेशभूषा और रहन-सहन। हमने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन वे तैयार नहीं हुए और उठकर चले गए।

मायोंग का म्यूजियम 2002 में बना था। इसमें तंत्र-मंत्र की किताबें, हथियार और पुरानी चीजें रखी हैं। गांव के डॉ. उप्पल नाथ म्यूजियम के फाउंडर हैं। वे बताते हैं, ‘लोककथाओं के मुताबिक, मायोंग का संबंध भीम और हिंडिंबा के बेटे घटोत्कच से है। घटोत्कच और उसके वंशज तंत्र शक्तियों में निपुण थे और यहीं रहते थे।’

‘एक मान्यता यह भी है कि मायोंग शब्द माया से बना है, यानी यह भ्रम और जादू की भूमि है। मायोंग का संबंध कामाख्या मंदिर से भी है, जो तंत्र साधना का बड़ा केंद्र है। कामाख्या मुख्य केंद्र और मायोंग उसके सब-सेंटर की तरह था।’

मायोंग के म्यूजियम में पुराने हथियार भी रखे हैं। यहां तलवारें और पांडुलिपियां भी हैं, जिनका इस्तेमाल बलि के मंत्रों और अनुष्ठान के लिए किया जाता था।

मायोंग के म्यूजियम में पुराने हथियार भी रखे हैं। यहां तलवारें और पांडुलिपियां भी हैं, जिनका इस्तेमाल बलि के मंत्रों और अनुष्ठान के लिए किया जाता था।

मायोंग की महिलाएं बोलीं- वक्त बदल रहा, बच्चों के लिए काम चाहिए 56 साल की निरुपमा देवी कहती हैं कि मायोंग में चीजें बदल रही हैं। गांव के लड़के बाहर जाकर नौकरी कर रहे हैं। नई पीढ़ी पढ़ाई और तकनीक की तरफ जा रही है। यहां कंप्यूटर सिखाने के लिए स्कूल खुल गया है। बच्चे अब पुरानी चीजों से हटकर नए काम करना चाहते हैं। चुनाव के बारे में निरुपमा कहती हैं कि यहां नेता खुद नहीं आते, उनके कार्यकर्ता आते हैं। लोग भी मदद करने वाले को वोट देते हैं।

50 साल की नीलम मुनि देवी का बेटा ITI में पढ़ाई कर रहा है। वे चाहती हैं कि पढ़ाई के बाद बेटे की नौकरी लग जाए। चुनाव पर कहती हैं, ‘गांव में महिलाओं को कोई खास दिक्कत नहीं है। हम मर्जी से वोट डालते हैं। हम चाहते हैं कि बच्चे को यहीं नौकरी मिल जाए, ताकि बाहर जाने की जरूरत न पड़े।’

……………. ये खबर भी पढ़ें…

CM हिमंता के बयान बदले, सियासत वही

‘हमारे मुख्यमंत्री हमें पहचानते तक नहीं, हमें गालियां देते हैं। बांग्लादेश जाने को कहते हैं। हम बांग्लादेश के नहीं, असम के हैं। हमारे पास सारे कागज हैं, लेकिन क्या कर सकते हैं। वे मुख्यमंत्री हैं, बड़े आदमी हैं। हम तो कुछ भी नहीं।’ ये बेबसी असम के कामरूप जिले के सोंताली गांव में रहने वाले मोफिज अली की है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Share This Article
Leave a Comment