रांची:झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो ने झारखंड विधानसभा से प्रकाशित विधानसभा की डायरी एवं कैलेंडर भी राज्यपाल को ससम्मान प्रदान किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें राज्य के लोकतांत्रिक मूल्यों, विधायी परंपराओं एवं नववर्ष में राज्य के समग्र विकास की कामना व्यक्त की गई।राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने भी विधानसभा अध्यक्ष को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की बात कही।

















