धनबाद | 20 जनवरी 2026:भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा धनबाद महानगर जिला में हर्ष, उल्लास और उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने नितिन नवीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व से पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनके अनुभव और कार्यशैली से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा आगामी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।
जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह ने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा।वहीं, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद ने उन्हें कर्मठ, दूरदर्शी और जमीनी नेता बताते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक विस्तार को नई गति मिलेगी।
जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को और अधिक प्रभावी ढंग से देशभर में लागू करेगी, जिससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
इस अवसर पर भाजपा धनबाद महानगर जिला के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रमुख रूप से प्रियंका देवी प्रदीप मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, अजय दास, अवधेश शाह, मनोज मालाकार, निर्मल प्रधान, बसंती सिंह, मनोज गुप्ता, बालमुकुंद राम, रवि सिन्हा, मनोज रिंकू, अमित सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।















