जसीडीह स्टेशन पर ऑपरेशन “सतर्क” के तहत शराब तस्करी का प्रयास विफल, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

editor
2 Min Read

आसनसोल, 22 नवम्बर 2025:आसनसोल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन “सतर्क” के तहत जसीडीह रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान अवैध शराब तस्करी के प्रयास को विफल कर एक तस्कर को पकड़ा। यह कार्रवाई रेल मंडल की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को और मजबूत करती है।

बैगेज स्कैनर में पकड़ा गया संदिग्ध बैग शनिवार दोपहर लगभग 12:15 बजे मुख्य द्वार पर नियमित स्कैनिंग के दौरान नीले रंग के एक पिट्ठू बैग में संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। आरपीएफ ने बैग लिए हुए यात्री को रोककर जांच की। बैग खोलने पर उसमें से गॉडफादर स्ट्रॉन्ग बीयर की 500-500 मिलीलीटर की 6 बोतलें (कुल 3 लीटर) बरामद की गईं, जिन पर “झारखंड में बिक्री हेतु” अंकित था।

पूछताछ में खुला तस्करी का इरादा पूछताछ में व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह झारखंड से शराब खरीदकर उसे राज्य के बाहर ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बना रहा था। आरपीएफ ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जप्ती सूची तैयार की और लगभग 12:40 बजे उसे हिरासत में ले लिया।

अब आबकारी विभाग करेगा आगे की कार्रवाई जब्त शराब और गिरफ्तार युवक को विधि सम्मत कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है।

रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत किया गया—RPFआरपीएफ ने कहा कि स्टेशन पर आधुनिक स्कैनर, निगरानी प्रणाली और लगातार चल रहे सतर्कता अभियान से अवैध गतिविधियों पर कड़ा अंकुश लगाया जा रहा है। ऑपरेशन “सतर्क” के अन्तर्गत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि आसनसोल मंडल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर को अपराध मुक्त रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment