चौथे दिन 97.8% से अधिक छात्रों की उपस्थिति, कई स्कूलों में 100% सहभागिता

editor
2 Min Read

धनबाद, 20 जनवरी 2026:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा से पूर्व आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड परीक्षा तथा कक्षा 9वीं और 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। इस दिन औसतन 97.8 प्रतिशत से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

जिले के कई विद्यालयों में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इनमें झरिया राज प्लस टू उच्च विद्यालय, शिवाजी प्लस टू उच्च विद्यालय बेनागोड़िया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामाडोबा, प्लस टू हाई स्कूल मैरनवाटांड़, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया, प्लस टू हाई स्कूल पुटकी, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर तथा उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल कोलाकुसमा शामिल हैं।

इसके अलावा आजाद हिंद उच्च विद्यालय गोमो, हाई स्कूल जोराडीह, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर, हाई स्कूल पलारपुर निरसा और मॉडल स्कूल गोविंदपुर में 99 प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं राजकीयकृत उच्च विद्यालय सालुकचपड़ा में 98.5 प्रतिशत, प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर में 97 प्रतिशत, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाटांड में 95 प्रतिशत, हाई स्कूल बेनागोड़िया निरसा में 94 प्रतिशत तथा गर्ल्स हाई स्कूल गोमो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर और हाई स्कूल कुमारधुबी में 93 प्रतिशत से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

उपायुक्त के निर्देशानुसार परीक्षा उपरांत सभी विद्यालयों में पिछले प्री-बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। साथ ही टॉपर छात्रों के अंक डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किए गए। शिक्षकों द्वारा छात्रों के साथ प्रश्नपत्रों पर चर्चा की गई और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।अनुपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षकों ने फोन कर ट्रैक किया तथा आगामी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही एसएमसी एवं पीटीएम बैठकों में परीक्षा परिणामों पर चर्चा की गई और छात्रों से फीडबैक भी लिया गया।प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 और 22 जनवरी को भी जारी रहेगा।

Leave a Comment