---
title: "बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी, मुख्यमंत्री मोहन यादव का जताया आभार"
url: "https://vandebharattv.com/baba-mhakal-ke-drbar-men-phunchin-abhinetri-hnsika-motvani/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-15T17:16:12+00:00"
---

# बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी, मुख्यमंत्री मोहन यादव का जताया आभार

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी, मुख्यमंत्री मोहन यादव का जताया आभार

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी रविवार तड़के बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद गर्भगृह की देहरी से भी बाबा का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद हंसिका ने कहा कि महाकाल मंदिर आने की उनकी हमेशा से तमन्ना थी और आज उनका सपना पूरा हो गया। भस्म आरती का अनुभव शानदार रहा। यहां अद्भुत दिव्य ऊर्जा महसूस होती है।

अभिनेत्री ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं और हॉस्पिटैलिटी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुगम रही। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंदिर समिति का आभार जताया।
