---
title: "बाबागंज थाना दिवस में पहुंचे 9 प्रार्थना पत्र, राजस्व निरीक्षक हरिप्रसाद व थाना प्रभारी रहे मौजूद"
url: "https://vandebharattv.com/babagnj-thana-divs-men-phunche-9-prarthna-ptr-rajsv/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-15T17:16:25+00:00"
---

# बाबागंज थाना दिवस में पहुंचे 9 प्रार्थना पत्र, राजस्व निरीक्षक हरिप्रसाद व थाना प्रभारी रहे मौजूद

बाबागंज थाना दिवस में पहुंचे 9 प्रार्थना पत्र, राजस्व निरीक्षक हरिप्रसाद व थाना प्रभारी रहे मौजूद

बाराबंकी। तहसील फतेहपुर क्षेत्र के थाना बाबागंज, घुंघटेर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक हरिप्रसाद एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।

थाना दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों ने कुल 9 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं राजस्व से जुड़े विवादों का आपसी समन्वय से समाधान कराना तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाना है। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया।

वंदे भारत न्यूज | बाराबंकी
