धनबाद। भारतीय जनता पार्टी के बरटांड़ मंडल अध्यक्ष पद पर हुलास दास की नियुक्ति पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर धनबाद के माननीय विधायक राज सिन्हा ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष हुलास दास को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के आधार पर नेतृत्व चुना जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि हुलास दास जैसे कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता के नेतृत्व में बरटांड़ मंडल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियां जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।
वहीं धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने हुलास दास को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व सौंपकर पार्टी भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हुलास दास पार्टी के सिद्धांतों और अनुशासन के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

















