---
title: "​बड़ा हादसा: कुसमुंडा खदान में 100 टन का डंपर 30 फीट नीचे खाई में गिरा, टला बड़ा नुकसान"
url: "https://vandebharattv.com/bda-hadsa-kusmunda-khdan-men-100-tn-ka-dnpr/"
language: "en-US"
updated: "2026-10-31T07:01:52+00:00"
---

# ​बड़ा हादसा: कुसमुंडा खदान में 100 टन का डंपर 30 फीट नीचे खाई में गिरा, टला बड़ा नुकसान

कोरबा / कुसमुंडा:
 एशिया की सबसे बड़ी खुली खदानों में शुमार कुसमुंडा खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आज सुबह ठीक 5:00 बजे KNR क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खदान के भीतर परिचालन के दौरान 100 टन क्षमता वाला एक भारी-भरकम डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
 ​घटना के वक्त डंपर में मौजूद चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया या तकनीकी रूप से समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। इस भयंकर दुर्घटना में 100 टन का भारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका दृश्य मौके पर मौजूद खदान की गहराई और खतरे की गंभीरता को साफ बयां करता है।
