धनबाद, 12 नवंबर 2025:झारखंड की रजत जयंती समारोह के अवसर पर धनबाद जिले में आज “सबके लिए आवास” के संकल्प को साकार करते हुए अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के स्वीकृत लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही, पूर्ण आवासों में लाभुकों का गृह-प्रवेश समारोहपूर्वक कराया गया।
इस अवसर पर पंचायतों में आयोजित सभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में “सबके लिए आवास” संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें लाभुकों को योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिलेभर में हुए प्रमुख कार्यक्रम:टुंडी प्रखंड के कदैया पंचायत में विधायक टुंडी ने गृह-प्रवेश कराया और लाभुकों को नए आवास की चाबियाँ सौंपीं।बलियापुर प्रखंड के बारड़ाहा पंचायत में विधायक सिंदरी ने गृह-प्रवेश समारोह में भाग लिया।एग्यारकुंड प्रखंड के मेड़ा पंचायत में विधायक निरसा ने लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया।बाघमारा प्रखंड के कंद्रा, मलकेरा, मालकेरा उत्तर समेत कई पंचायतों में विधायक बाघमारा ने गृह-प्रवेश करवाया।वहीं धनबाद प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत में उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गृह-प्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पहल झारखंड सरकार की “आमजन के लिए सम्मानजनक आवास” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पूरे जिले में यह आयोजन संवेदनशील शासन, सशक्त ग्रामीण समाज और विकासोन्मुखी राज्य की दिशा में एक नई ऊर्जा लेकर आया है।📍#Dhanbad | #JharkhandRajatJayanti | #AbuaAwasYojana | #PMAY | #GrihPravesh | #JharkhandSthapanaDiwas | #SabkeLiyeAwas



















