मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, महाराष्ट्र के पालघर में पहली पर्वतीय सुरंग का निर्माण सफल।

editor
1 Min Read

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र के पालघर जिले में पहली पर्वतीय सुरंग के निर्माण में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि विरार और बोइसर स्टेशनों के बीच स्थित लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी एमटी-5 सुरंग की खुदाई दोनों सिरों से सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। अत्याधुनिक ड्रिल एंड ब्लास्ट तकनीक से यह कार्य 18 महीनों में संपन्न हुआ।

रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना से न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। परियोजना पूरी होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद की दूरी महज 1 घंटा 58 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे दोनों बड़े व्यापारिक केंद्रों के बीच सीधा और तेज संपर्क स्थापित होगा।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना पर्यावरण के लिहाज से भी अहम है, क्योंकि इसके संचालन से सड़क परिवहन की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 95 प्रतिशत तक कमी आएगी। बुलेट ट्रेन मध्यम वर्ग के लिए तेज, आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प बनेगी।

Leave a Comment