धनसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चोरी के सामान के साथ दो बाल अपराधी और एक युवक गिरफ्तार, दर्जनों जेवर-कीमती सामान बरामद

editor
2 Min Read

धनबाद | 6 नवंबर 2025धनसार थाना पुलिस को वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 208/25, दिनांक 01 नवंबर 2025, धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया और उनकी निशानदेही पर चोरी के भारी मात्रा में सामान बरामद किए। साथ ही इस मामले में शामिल एक अन्य अभियुक्त सत्रुधन दा (उम्र 28 वर्ष, पिता – फटिक दा, निवासी – अम्बेडकर नगर, थाना धनसार) को भी गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामान में शामिल —पुलिस ने आरोपियों से एक छोटे नीले रंग के “Beauty” लिखे बैग से दर्जनों कीमती सामान बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं —सोने और रोलगोल्ड के आभूषण (हार, झुमका, मंगलसूत्र, कान की बालियां)चांदी जैसे सिक्के जिन पर “ॐ”, “शंकर भगवान”, “गणेश-महालक्ष्मी” की आकृतियां बनी हुई थींविभिन्न आकार की पायलें, सिंदूरदानी, चूड़ियाँ, लहठी, मेडल और तालेदो कैमरे — एक NIKON और दूसरा FUJIFILMएक CROMPTON कंपनी का स्ट्रीट लाइट, एक PHILIPS ट्रिमरविभिन्न औजार जैसे आरी, रिंच, पेचकसकई महिला पर्स, फोटो, बैंक कार्ड और टूटे मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, चोरी का अधिकांश सामान टूटा-फूटा और पुराने स्वरूप में पाया गया, जिसे आरोपी बिक्री से पहले छिपाने की फिराक में थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धनसार थाना क्षेत्र से धर दबोचा।छापामारी दल में शामिल अधिकारी:1. श्री मनोहर करमाली, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, धनसार थाना2. राजेश कुमार लोहरा, पु०अ०नि०3. ललिता कुमारी सोरेन, पु०अ०नि०4. थाना सशस्त्र बल के जवान

थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और बरामद सामानों की पहचान प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि धनसार थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई कई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश इसी गिरोह से होने की संभावना है।पुलिस ने सभी निरुद्ध व गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।धनसार पुलिस की यह कार्रवाई लगातार बढ़ते चोरी के मामलों पर सख्त कार्रवाई का उदाहरण मानी जा रही है।

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Leave a Comment