रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार तस्कर गिरफ्तार, 4.55 ग्राम ब्राउन शुगर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद

editor
1 Min Read

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमला पेट्रोल पंप, बूटी मोड़ के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पैंट की जेब से सिल्वर फॉल में लिपटे ब्राउन शुगर के सात पुड़िया बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने फर्स्ट मार्केट गली में रहने वाले दो अन्य व्यक्तियों से नशीला पदार्थ खरीदने की बात स्वीकार की।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फर्स्ट मार्केट गली से दो और लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक रेपर में लिपटा ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई।

बरामद सामग्री:ब्राउन शुगर कुल वजन 4.55 ग्रामइलेक्ट्रॉनिक वजन करने की मशीन

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Comment