📍 धनबाद | मंगलवार, 4 नवंबर 2025धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। धनबाद पुलिस की कई टीमें वासेपुर, शमशेर नगर और आरा मोड़ इलाके में तड़के सुबह 4 बजे से लगातार छापेमारी कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी सीसीआर, डीएसपी विधि व्यवस्था सहित कई थानों की पुलिस टीमें शामिल हैं। पुलिस का यह अभियान पिछले 5 घंटे से भी अधिक समय से जारी है।
हालांकि छापेमारी का आधिकारिक कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह अभियान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह से जुड़े मामलों को लेकर चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जिले में रंगदारी वसूली और धमकी जैसे मामलों में प्रिंस खान गिरोह की सक्रियता बढ़ी थी, जिसके बाद पुलिस ने यह बड़ा एक्शन लिया है।
पुलिस की इस तड़के की कार्रवाई से वासेपुर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है। सुबह-सुबह सायरन की आवाज़ और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से लोग सकते में हैं। कई इलाकों में पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
धनबाद पुलिस का यह अभियान जिले के अपराध नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी होना बाकी है।📰 #BreakingNews #DhanbadPolice #WasseypurRaid #PrinceKhan #GangsofWasseypur #JharkhandNews #DhanbadCrime #VandeBharatNews



















