हजारीबाग में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

editor
2 Min Read

हजारीबाग। जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, 27 मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आशंका है कि इन मोबाइल और सिम कार्ड के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई-:पुलिस को सूचना मिली थी कि कोर्रा थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक साइबर ठगी की गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर सभी आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

तकनीकी जांच जारी-:पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि ठगी के शिकार लोगों, ट्रांजैक्शन और बैंक खातों का पता लगाया जा सके।अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं तारकोर्रा थाना पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों और राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। नेटवर्क के विस्तार की जांच जारी है और फरार सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की अपील-:पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें।

Leave a Comment