धनबाद से बड़ी खबर: पुलिस केंद्र में आधुनिक परिवहन शेड का उद्घाटन, पुलिस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

editor
3 Min Read

धनबाद — 10 दिसंबर 2025,धनबाद पुलिस की कार्यक्षमता और संसाधनों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बुधवार को पुलिस केंद्र धनबाद में नव निर्मित आधुनिक परिवहन शेड का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

50 से अधिक वाहनों की सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था नए शेड के बन जाने से पुलिस लाइन की बस, वाटर केनन, बज्र वाहन, रक्षक वाहन, जीप और छोटी-बड़ी कुल 50 से अधिक गाड़ियों के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। इससे आकस्मिक परिस्थितियों में वाहनों की त्वरित तैनाती संभव होगी।

पुलिस की सुविधाएँ बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त उद्घाटन के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि“पुलिस बल कठिन परिस्थितियों में 24×7 काम करता है, ऐसे में उनकी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है।”

उन्होंने बताया—जिले के जर्जर थाना एवं ओपी भवनों का सर्वे पूरा हो चुका है।सीएसआर फंड से मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।बरवाअड्डा थाना को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण भी जल्द पूरा होगा।सभी थाना/ओपी को अतिरिक्त कंप्यूटर, प्रिंटर और डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए आईआईटी (आईएसएम) के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।

शेड कई अवसरों पर उपयोगी साबित होगा: एसएसपी वहीं एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा कि यह परिवहन शेड सिर्फ पार्किंग ही नहीं, बल्कि—चुनाव में सुरक्षा बलों की अस्थायी तैनाती,विधि-व्यवस्था की विशेष व्यवस्थाओं,बल संचयन और प्रशासनिक कार्यक्रमोंके दौरान भी अत्यंत उपयोगी होगा।

उन्होंने बताया कि—शेड के पीछे आधुनिक शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण जारी है।पुलिस केंद्र में 225 बेड वाला बड़ा बैरक बन रहा है।परिसर में बहुउद्देश्य हॉल, नाला, जल निकासी और अन्य सिविल कार्य तेजी से चल रहे हैं।

धनबाद पुलिस को मिली 150 नई पेट्रोलिंग बाइक एसएसपी ने बताया कि हाल ही में जिले को 150 नई पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें मिली हैं, जिससे गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में तेजी आई है। आने वाले दिनों में और भी आधुनिक वाहन जिलों को उपलब्ध कराए जाएंगे।उन्होंने कहा—“जवान पुलिस विभाग की रीढ़ हैं। उनका कल्याण और बेहतर कार्य-परिसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित कार्यक्रम में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एसएसपी श्री प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपील चौधरी, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, एसडीओ श्री राजेश कुमार, डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बंका सहित कई पुलिस अधिकारी, जवान और पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment