जलाशय मत्स्यजीवी समितियों को मोटर चालित नाव देने की दिशा में बड़ा कदम – उपायुक्त की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक संपन्न

editor
2 Min Read

धनबाद, 12 नवंबर 2025:धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में तालाब तथा जलाशय मत्स्य विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के तहत जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को मोटर चालित नाव उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, धनबाद ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मोटर चालित नाव उपलब्ध कराने की योजना है। इस योजना के तहत 4 से 6 सीटर क्षमता वाले नावों की इकाई लागत ₹4,14,000 निर्धारित की गई है, जिसमें ₹3,72,600 (90%) का अनुदान सरकार देगी तथा शेष 10 प्रतिशत राशि लाभुक समितियों को वहन करनी होगी।

चयन समिति का निर्णय-:विभागीय विज्ञापन के आलोक में कुल चार आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन समिति ने सभी प्रस्तावों की समीक्षा कर काली पहाड़ी मैथन जलाशय हरिजन मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड (निबंधन संख्या – 04 धन (अंचल) 2022) को अनुदान पर मोटर चालित नाव उपलब्ध कराने के लिए चयनित किया।उपायुक्त आदित्य रंजन ने निर्देश दिया कि चयनित समिति यह सुनिश्चित करे कि नाव का सही संचालन, रखरखाव और उपयोग योजना के उद्देश्य के अनुरूप किया जाए।

उद्देश्य और लाभ-:यह योजना मत्स्यजीवियों की आजीविका को सशक्त बनाने और जलाशय मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मोटर चालित नाव उपलब्ध होने से मत्स्यजीवी समितियों को झील और जलाशयों में बेहतर संचालन, निगरानी और मत्स्य पालन कार्यों में सुविधा मिलेगी।📍 #Dhanbad | #FisheriesDevelopment | #MotorBoatScheme | #DistrictAdministration | #AdityaRanjan | #MatasyajiviCommittee

Leave a Comment