जसीडीह स्टेशन पर “ऑपरेशन सतर्क” में बड़ी कामयाबी, आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद की अवैध शराब

editor
2 Min Read

आसनसोल, 11 दिसंबर 2025जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह बरामदगी ट्रेन संख्या 12325 नंगल डैम एक्सप्रेस के एसी कोच एम-1 से की गई।

सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ को सूचना मिली थी कि कोच के टॉयलेट के पास दो संदिग्ध बैग रखे हुए हैं। ट्रेन के जसीडीह पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने तत्काल कोच का निरीक्षण किया और “सिग्नेचर” लिखे हुए नीले-सफेद रंग के दोनों बैग संदिग्ध हालत में पाए। पूछताछ के दौरान किसी यात्री या कोच कर्मी ने बैग पर दावा नहीं किया।

जाँच के दौरान दोनों बैगों से कुल 42 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें शामिल हैं—14 बोतल रॉयल स्टैग (375ml)13 बोतल रॉयल चैलेंज (375ml)15 बोतल आइकोनिक व्हाइट (375ml)कुल मात्रा 15.750 लीटर।

आरपीएफ ने 12:30 से 12:50 बजे के बीच गवाहों की मौजूदगी में सभी बोतलों को विधिसम्मत तरीके से जब्त किया। कार्रवाई पूरी होने के बाद शराब को आरपीएफ पोस्ट जसीडीह ले जाया गया और आगे की कार्रवाई हेतु एक्साइज विभाग को सौंप दिया गया।

आरपीएफ ने बताया कि “ऑपरेशन सतर्क” के दौरान त्वरित कार्रवाई से यह अवैध शराब रेलवे नेटवर्क में आगे जाने से रोक ली गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।इस पूरी कार्रवाई से रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तत्परता का परिचय मिलता है।

Leave a Comment