मुजफ्फरपुर में गुरुवार को चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। इसमें राजद एमएलसी कारी सोहेब ने भाजपा पर हमला बोला है। इन्होंने कहा है कि बीजेपी को एकजुटता पसंद नहीं है। भाजपा को मोहब्बत से नफरत और नफरत से मोहब्बत है। एक जगह लोगों को बैठना देखना नहीं चाहत
.
भाजपा सिर्फ नफरत की बात करती है। बीजेपी बिखराव की बात करती है। हम तो हिंदुस्तान वाले हैं, हम तो गांधी, अम्बेडकर वाले हैं। हम जेपी, लोहिया और लालू वाले हैं। हम तो लालूवादी हैं, इसलिए सबसे मोहब्बत करते हैं।
चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है।
भोज के बहाने दिखाया राजनीतिक ताकत
भोज के बहाने एमएलसी ने संगठन पर प्रभाव और राजनीतिक ताकत दिखाया। इसमें जिले में महागठबंधन के लगभग सभी विधायक, संगठन के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। दरअसल, राजद एमएलसी कारी सोहेब ने मकर संक्रांति व नए साल को लेकर शहर के कंपनी बाग स्थित एक निजी होटल में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया था। इसमें राजद पार्टी के अलावा कांग्रेस और वाम दल के नेता व पदाधिकारी भी शामिल हुए।
भोज से निकल रहे कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद अजय निषाद ने कहा कि इस साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति है। इसमें इंडिया गठबंधन के सभी नेता, विधायक, पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इंडिया गठबंधन में कोई बिखराव नहीं हैं। सब एकजुट है। पटना में समय के अभाव में अलग-अलग आयोजन हुआ था।