Thursday, May 15, 2025
Thursday, May 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशBJP मंत्री की कर्नल सूफिया पर टिप्पणी से उबाल: मुरादाबाद में...

BJP मंत्री की कर्नल सूफिया पर टिप्पणी से उबाल: मुरादाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री पद से बर्खास्तगी और देशद्रोह में गिरफ्तारी की मांग – Moradabad News



मुरादाबाद में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक ज्ञापन राष्ट्रपति से संबंधित मुरादाबाद के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कांग्रेसियों ने मंत्री विजय शाह को तुरंत बर्खास्त कर कानूनी कार्रवा

.

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जिसने राजनीतिक हलकों में बवाल मचा दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम की अगुआई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने “कर्नल सूफिया का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे लगाए और स्लोगन लिखे बैनर दिखाए।

महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम कुरैशी ने कहा कि कर्नल सूफिया कुरैशी का अपमान देश का अपमान है और देश की फौज, महिलाओं का अपमान है। उन्होंने मांग की कि भाजपा मंत्री विजय शाह को तुरंत बर्खास्त किया जाए और उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल में डाला जाए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular