भाजपा बैंक मोड़ इकाई ने किया नवनिर्वाचित महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय का भव्य स्वागत

editor
2 Min Read

धनबाद | 13 जनवरी 2026-:भारतीय जनता पार्टी बैंक मोड़ इकाई द्वारा मंगलवार को जिला महामंत्री मानस प्रसून के नेतृत्व में नवनिर्वाचित भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बैंक मोड़ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष श्रवण राय को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी गईं।इस मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्रवण राय के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियाँ जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगी।

स्वागत समारोह में पुरुषोत्तम रंजन, नीरज सिन्हा, संजय गोस्वामी, प्रमोद प्रसाद लाल, चंदन राय, चंदन गुप्ता, परमिंदर प्रसाद, संजय कुमार, मोहन मास्टर, प्रदीप विश्वकर्मा, रिंकू सिंह, अभिमन्यु कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, हरेंद्र यादव, कैलाश गुप्ता, शंकर तिवारी, राहुल अग्रवाल, विकास पटवारी, मोहित कुमार, पप्पू अन्ना, उमेश यादव, अरविंद भारती, अनूप सिंह, मन्नू शाह, जितेंद्र मालाकार, अमरकांत पांडे, सरोज प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प

Leave a Comment