---
title: "भाजपा किसान मोर्चा में संगठन का विस्तार, चुरारा मंडल की कमान अवधेश शर्मा को*"
url: "https://vandebharattv.com/bjp-kisan-morcha-men-sngthn-ka-vistar-churara-mndl/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-28T04:46:56+00:00"
---

# भाजपा किसान मोर्चा में संगठन का विस्तार, चुरारा मंडल की कमान अवधेश शर्मा को*

\*मऊरानीपुर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की हुई घोषणा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी ने जारी की सूची\*

मऊरानीपुर (झांसी)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। प्रदेश एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय संगठन की संस्तुति के बाद झांसी जिले के किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसमें मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के चुरारा मंडल से अवधेश शर्मा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी द्वारा जारी पत्र में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टहरौली, टोडीफतेहपुर, मऊरानीपुर ग्रामीण, मऊरानीपुर नगर, चुरारा, बंगरा और सकरार मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं गरौठा विधानसभा क्षेत्र के समथर, मोठ, पूंछ, बामौर, गुरसराय और गरौठा मंडलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

सूची के अनुसार चुरारा मंडल की जिम्मेदारी अवधेश शर्मा को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों से जुड़े मुद्दों, समस्याओं और संगठन की गतिविधियों को मंडल स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त अध्यक्षों के कंधों पर होगी।

चुरारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर अवधेश शर्मा को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
