ब्रिकिंग न्यूज़-:ED Raid : धनबाद में कोयला कारोबारी मनोज अग्रवाल के आवास पर ईडी की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

editor
2 Min Read

धनबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार की अहले सुबह करीब 7.30 बजे शुरू हुई। धनसार थाना क्षेत्र स्थित मनोज अग्रवाल के आवास पर बड़ी कार्रवाई की। ईडी की कई गाड़ियाँ अचानक धनसार क्षेत्र पहुंचीं और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने उनके आवास को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद ईडी अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों की तलाशी में जुट गए।

सूत्रों के अनुसार, मनोज अग्रवाल कोयला व्यवसाय से जुड़े होने के कारण ईडी की रडार पर थे। ईडी टीम उनके कारोबार से जुड़े अहम कागजात और डिजिटल दस्तावेज खंगाल रही है। हाइ-प्रोफाइल रेड की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पड़ोसियों में भी दहशत का माहौल देखा गया।

गौरतलब है कि पिछले माह भी ईडी ने धनबाद में कोयला कारोबारियों के लगभग 18 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। कोयले की राजधानी कहे जाने वाले कोयलांचल क्षेत्र में यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

शहर के सदर थाना अंतर्गत मेमको मोड़ के पास स्थित ट्रिनिटी गार्डन फ्लैट में चल रही इस रेड में ईडी की टीम कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक डॉक्यूमेंट और संपत्ति से संबंधित फाइलें खंगाल रही है।

ईडी की यह कार्रवाई कोयला तस्करी और अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की संभावित जांच का हिस्सा मानी जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment