Captain Baba Obscene Videos Case; Nashik Mandir Farmhouse Sealed

13 Min Read


महाराष्ट्र में नासिक से करीब 65 किमी दूर शिरडी हाईवे पर मीरगांव है। यहीं प्रसिद्ध ईशान्येश्वर महादेव मंदिर है। 18 मार्च को स्वयंभू बाबा अशोक खरात के 58 अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद ये मंदिर और गांव चर्चा में आ गए।

.

खरात ने 2010 में ईशान्येश्वर मंदिर बनवाया था। करीब 3 एकड़ में फैले इस मंदिर में कभी नेता और अफसर आते थे, अब सन्नाटा है। 20 एकड़ में बना फार्महाउस पुलिस की निगरानी में है। करीब 18 करोड़ रुपए का विला ‘ब्रह्मसदन’ सील हो चुका है।

बीते 17 दिन में खरात के खिलाफ 10 केस दर्ज हुए। इनमें 8 सेक्सुअल हैरेसमेंट के हैं। SIT जांच कर रही है। अब तक बाबा की 1500 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। उसका बेटा हर्षवर्धन पुलिस हिरासत में है और पत्नी कल्पना फरार है।

दैनिक भास्कर की टीम अशोक खरात उर्फ कैप्टन बाबा के फार्महाउस में पहुंची। ईशान्येश्वर मंदिर के पुजारी, गांववालों और खरात के भाई से बात की। भाई अब खरात से रिश्ता नहीं रखना चाहते, वे बोले कि उसने हमें बदनाम कर दिया।

अशोक खरात ने मंदिर बनाने के लिए मीरगांव तालुका में जमीन ली थी। नासिक, औरंगाबाद और ठाणे तक से लोग दर्शन के लिए आते थे।

अशोक खरात ने मंदिर बनाने के लिए मीरगांव तालुका में जमीन ली थी। नासिक, औरंगाबाद और ठाणे तक से लोग दर्शन के लिए आते थे।

VIP के साथ अकेले पूजा करता था खरात, पुजारी को भी मंदिर में एंट्री नहीं हम मंदिर पहुंचे तो 2-3 लोग ही मिले। गर्भगृह में अंधेरा था। पुजारी भी नहीं थे। मंदिर में मिले लोगों ने बताया कि पहले रोज 100 से 150 भक्त दर्शन के लिए आते थे। खरात के वीडियो वायरल होने के बाद कोई नहीं आता। एक पुजारी सुबह और रात में आरती करने आते हैं। पुलिस के डर से यहां रुकते नहीं हैं।

अशोक खरात का बनवाया ईशान्येश्वर महादेव मंदिर 2016-17 तक नासिक का तीर्थ बन गया। हर सोमवार और शिवरात्रि पर भीड़ यहां जुटने लगी। खरात का मंदिर होने की वजह से लोग इसे कैप्टन बाबा का मंदिर बोलते हैं।

अशोक खरात का बनवाया ईशान्येश्वर महादेव मंदिर 2016-17 तक नासिक का तीर्थ बन गया। हर सोमवार और शिवरात्रि पर भीड़ यहां जुटने लगी। खरात का मंदिर होने की वजह से लोग इसे कैप्टन बाबा का मंदिर बोलते हैं।

लोगों से पता लेकर हम पुजारी के घर पहुंचे। परिवार की सुरक्षा और पूछताछ के डर से उन्होंने ऑफ कैमरा बात की। वे कहते हैं, ‘मैं मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला हूं। खरात पर भरोसा करके घर छोड़कर यहां आया था। 2022 से मंदिर में पूजा कर रहा हूं। हर महीने 16 हजार रुपए मिलते थे। अब कोई हालचाल पूछने वाला भी नहीं है। मन करता है कि सब छोड़कर घर लौट जाऊं, लेकिन पुलिस पूछताछ पूरी होने तक गांव नहीं छोड़ सकता।’

‘मेरी 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी 21 साल की है। उसकी शादी की बात चल रही है। डर है कि इस केस की वजह से शादी में अड़चन न आ जाए। 15 दिन से यहां कोई नहीं आया। न दान मिल रहा है न तनख्वाह।’

क्या बाबा मंदिर में भी महिलाओं से मिलता था, कोई खास पूजा कराता था? इस सवाल पर पुजारी कहते हैं, ‘नहीं। देवस्थान पर कभी कुछ गलत नहीं हुआ। खरात यहां बहुत कम आते थे। कोई बड़ा नेता या VIP आता, तब विशेष पूजा करवाते थे। गर्भगृह का दरवाजा बंद करवा लेते थे। अंदर क्या होता था, मुझे नहीं पता।’

फार्महाउस के स्टाफ से 8 घंटे पूछताछ, अब मेन गेट पर ताला ईशान्येश्वर महादेव मंदिर से सटा अशोक खरात का फार्महाउस ब्रह्मसदन है। 18 मार्च को खरात की गिरफ्तारी के बाद SIT ने यहां छापा मारा था। केयरटेकर, मैनेजर और सिक्योरिटी गार्डों से 8 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को एक रिवॉल्वर, 21 कारतूस और विजिटर बुक मिली। इससे पता चला कि यहां बड़े नेता और VIP आते-जाते थे।

फार्महाउस के मेन गेट पर ताला लगा है। अंदर कुछ लोग दिखे। आवाज लगाने पर केयरटेकर बालाजी आया। बोला कि पुलिस ने बिल्डिंग सील कर दी है। अंदर आना मना है।

खरात ने मंदिर में आने वाले दान और फंडिंग से मीरगांव में 16 एकड़ में आलीशान फार्महाउस बनवाया। इस पर 18 करोड़ रुपए खर्च हुए। अब इसका गेट बंद ही रहता है।

खरात ने मंदिर में आने वाले दान और फंडिंग से मीरगांव में 16 एकड़ में आलीशान फार्महाउस बनवाया। इस पर 18 करोड़ रुपए खर्च हुए। अब इसका गेट बंद ही रहता है।

हमारा ड्राइवर मीरगांव के पास ही सिन्नर तालुका का रहने वाला था। वो केयरटेकर को जानता था। इसलिए उसने गेट खोल दिया। अंदर पूरा फार्महाउस उन्हीं काले पत्थरों और ग्लास से बना है, जिनका इस्तेमाल ईशान्येश्वर मंदिर में हुआ था। बालाजी ने बताया कि पुलिस वाले बंगले की चाबी ले गए हैं। आप सिर्फ गार्डन एरिया और फार्म ही देख सकते हैं। गार्डन एरिया में चीकू, बेल, अंगूर और रसबेरी के पेड़ लगे हैं।

बालाजी ने बताया कि साहब महीने में दो से तीन बार यहां आते थे। कभी परिवार के साथ, कभी मीटिंग करने दोस्तों के साथ। इनमें महिलाएं भी होती थीं। वे यहां आते थे, तब नौकरों के अलावा कोई अंदर नहीं जाता था।’

आम के 5 हजार पेड़ों का बाग, गांव वाले बोले- बाबा ने हमारी जमीन कब्जाई खरात का फार्महाउस मीरगांव के पास बहने वाली जामनदी के किनारे बना है। इससे सटे बाग में आम के 5 हजार पेड़ हैं। 15 एकड़ में फैले इस फार्म के लिए सीधे नदी से पानी आता है। बाग में वाटर पंपिंग स्टेशन भी है।

मंदिर के पास ही अशोक खरात के खेत हैं। इसी में आम का बाग है।

मंदिर के पास ही अशोक खरात के खेत हैं। इसी में आम का बाग है।

मीरगांव के लोग खरात पर नदी का बहाव बदलने और उस पर कब्जा करने का आरोप लगाते हैं। गांव के राहुल शेलके बताते हैं, ‘साल 2004-05 में अशोक खरात यहां आए थे। उन्होंने मीरगांव, सिन्नर तालुका और आसपास के गांवों में 5-5 एकड़ करके करीब 50 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी। सबसे पहले ईशान्येश्वर मंदिर बनवाया। धीरे-धीरे मंदिर का नाम हो गया। बड़े-बड़े नेता और उद्योगपति दर्शन करने आते थे।’

‘बाबा मीरगांव में साधारण जमीन खरीदार की तरह आया था, लेकिन मंदिर बनवाने के बाद बड़ा आदमी बन गया। उसने जामनदी और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया। तीन साल पहले नदी के किनारे जाली लगाकर हमारा रास्ता बंद कर दिया। हमने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।’

हालांकि वावी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश शिंदे ने बताया कि पुलिस के पास गांववालों की कोई शिकायत नहीं आई। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, 2020 में महाराष्ट्र सरकार ने अशोक खरात के शिवनिका संस्थान को 39 लाख लीटर पीने का पानी गांव से करीब 50 किलोमीटर दूर दारणा बांध से देने का फैसला किया था। फिलहाल, पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है।

अशोक खरात की लाइफस्टाइल पर गांव के शिवा हिंगे कहते हैं, ‘जब वो गांव में आता था, लगता था कि बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। काला चश्मा, सदरी और सफेद कुर्ते में बिल्कुल नेता लगता था। उसके काफिले में मर्सिडीज, BMW और फॉर्च्युनर जैसी गाड़ियां चलती थीं।’

खरात के सौतेला भाई बोले- उसने हमें बदनाम किया, अब कोई रिश्ता नहीं मीरगांव से 8 किलोमीटर दूर कहांडलवाडी में अशोक खरात का पुश्तैनी घर है। उसके पिता एकनाथ खरात की दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी से दो और दूसरी पत्नी से चार बेटे हुए। खरात 6 भाइयों में दूसरे नंबर का है।

उसके सौतेले भाई दत्तू खरात से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। दत्तू को डर है कि उन पर भी कार्रवाई न हो जाए। इसलिए उन्होंने हमसे ऑफ कैमरा बात की। वे कहते हैं, ‘अशोक साल में एक या दो बार ही गांव आते थे। खासकर जब कोई फंक्शन होता था। 15 से 20 मिनट ही रुकते थे। उनका परिवार वालों से कोई खास संबंध नहीं था। तीन महीने पहले एक शादी में उनसे मिला था।’

‘हमारा अनार का बगीचा है। आमदनी कम है, लेकिन आज तक उनसे एक रुपया नहीं लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस और मीडियावाले हमसे पूछताछ करने आ रहे हैं। परिवार की बदनामी हो रही है। हमारा अब उनसे कोई रिश्ता नहीं है।’

ये अशोक के भाई हैं। परिवार के साथ कहांडलवाडी गांव में रहते हैं।

ये अशोक के भाई हैं। परिवार के साथ कहांडलवाडी गांव में रहते हैं।

‘पारस’ का लालच देकर कारोबारी से 5 करोड़ ठगे, SDM से पार्टनरशिप केस की जांच कर रही SIT के एक सीनियर ऑफिसर बताते हैं, ‘खरात के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी खातों के जरिए लेन-देन और जमीन हड़पने जैसे अपराधों का पता चला है। उसने तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगा और 1500 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली।’

‘खरात ने पारस की शक्ति दिलाने के नाम पर पुणे के बिजनेसमैन राजेंद्र जासूद से 2018 से 2025 के बीच करीब 5 करोड़ रुपए ठगे। राजेंद्र ने खरात को 90 लाख की मर्सिडीज कार और अमेरिका में इलाज के नाम पर लाखों रुपए दिए। नासिक के पाथर्डी में करीब 1 एकड़ जमीन के दस्तावेजों पर SDM अभिजीत भांडे पाटिल की पत्नी प्रीति भांडे पाटिल और खरात की बेटी तृप्तबाला के नाम जॉइंट पार्टनर के तौर पर दर्ज हैं। इस खुलासे के बाद SDM अभिजीत को पद से हटा दिया गया है।’

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, अशोक खरात, उसकी पत्नी, बेटी और दूसरे रिश्तेदारों के नाम पर अहिल्यानगर और नासिक जिले में 30 से ज्यादा प्लॉट और जमीन खरीदी गई हैं। इनकी अनुमानित कीमत 500 से 800 करोड़ रुपए हो सकती है। खरात के बैंक खातों से करीब 100 करोड़ रुपए दुबई ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है।’

खरात की पत्नी कल्पना पर शिरडी में 4 एकड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप है। जमीन के मालिक रावसाहेब गोंडकर ने कल्पना और शिरडी में उनके मीडिएटर अरविंद बावके, किरण सोनवणे और अशोक तांबे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गोंडकर का दावा है कि उसने खरात से कर्ज लिया था, लेकिन कर्ज और ब्याज के नाम पर उनकी जमीन हड़प ली। नासिक पुलिस इस मामले में कल्पना की तलाश कर रही है।

………………………… अशोक खरात पर ये स्टोरी भी पढ़ें कैप्टन बाबा के 58 अश्लील वीडियो, कहता था, ‘मैं शिव का अवतार, संबंध बनाओ, पवित्र हो जाओगी’

‘शादी के बाद मुझे बेटा नहीं हो रहा था। ससुराल में ताने मिलते थे। तंग आकर मैं कैप्टन बाबा के पास गई। बाबा ने गारंटी दी कि तंत्र-पूजा से सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने मुझे तांबे के लोटे से पानी पिलाया और कुछ खाने को दिया। थोड़ी देर बाद मेरा सिर घूमने लगा और शरीर सुन्न पड़ गया। इसी का फायदा उठाकर बाबा ने मेरा रेप किया और बोला- मैं शिव का अवतार हूं, मेरे साथ संबंध बनाकर तुम पवित्र हो गई हो।’ पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Share This Article
Leave a Comment