तोपचांची: मानटांड चौक में स्व. बिनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई

editor
1 Min Read

तोपचांची: तोपचांची क्षेत्र के मानटांड चौक में गुरुवार 18 दिसंबर को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और समाज सुधारक स्व. विनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि विविध राजनीतिक संगठनों द्वारा श्रद्धा भाव से मनाई गई।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने समर्थकों के साथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा नेता विकास कुमार महतो और आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर सभी ने महतो के आदर्श और उनके नारे “पढ़ो और लड़ो” के अनुरूप झारखंड के नवनिर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आजसू नेता सदानंद महतो, सरोज कुमार महतो, बिंदेश्वरी प्रसाद महतो, जगदीश चौधरी, सुरेश महतो, द्वारिका महतो, भवानी प्रसाद महतो, लालचंद महतो, मोहम्मद अकबर अंसारी, शिवपूजन उपाध्याय, रणवीर चौबे, मंटू प्रमाणिक, आशुतोष पाल, दिलीप कुमार दास, गिरिधारी प्रसाद महतो, रामचन्द्र ठाकुर समेत अनेक समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment