एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर धनबाद में जश्नश्री राम सेना के उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बांटी मिठाई

editor
1 Min Read

धनबाद, 14 नवंबर।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक विजय के बाद धनबाद में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्री राम सेना के उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच मिठाई वितरित कर जीत की खुशी साझा की।

उदय प्रताप सिंह ने इस जनादेश को “देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति भरोसे की मुहर” बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम लोकतांत्रिक मूल्यों की बड़ी जीत है और आने वाले समय में देश और अधिक सशक्त व प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ेगा।

जश्न कार्यक्रम में श्री राम सेना के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एनडीए की जीत का स्वागत किया और विजय के नारे लगाए। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा।

धनबाद में मनाया गया यह जश्न लोगों की उम्मीदों और सकारात्मक बदलाव की आकांक्षाओं का प्रतीक नजर आया।

Leave a Comment