बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर धनबाद में जश्न, रणधीर वर्मा चौक पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

editor
1 Min Read

धनबाद।बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली अप्रत्याशित और प्रचंड बहुमत का उल्लास धनबाद में भी देखने को मिला। कोयला राजधानी के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाए, पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर विजय की खुशी साझा की। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल और धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। सभी नेताओं ने बिहार की जनता को एनडीए पर विश्वास जताने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया और इस जीत को “ऐतिहासिक और अविस्मरणीय” बताया।

नेताओं ने कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रति जनता के भरोसे का प्रतीक है और यह जीत आने वाले समय में राष्ट्र और प्रदेश के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

Leave a Comment