Wednesday, April 30, 2025
Wednesday, April 30, 2025
HomeराशिफलChardham Yatra 2025: यमराज की बहन से क्या है चारधाम यात्रा का...

Chardham Yatra 2025: यमराज की बहन से क्या है चारधाम यात्रा का संबंध, 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट


Last Updated:

Chardham Yatra 2025: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते समय ही चारधाम यात्रा की शुरू हो गई और फिर गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए….और पढ़ें

चार धाम यात्रा में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री का महत्व

हाइलाइट्स

  • अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा 2025 शुरू हुई.
  • 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.
  • यमुनोत्री से यात्रा शुरू करने पर सभी दुख दूर होते हैं.

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार को 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे. पौराणिक परंपरा के अनुसार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां यमुना के कपाट भक्तों के लिए खोले गए. मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में अक्षय तृतीया के दिन यमुना मंदिर में पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद यमुना मां की डोली सोमेश्वर देवता के प्रांगण से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना की गई. खरसाली से शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत हवन किया और पूजा-अर्चना की.

चारधाम यात्रा 2025 शुरू
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुभ मुहूर्त पर दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह तक यानी ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए. देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री ग्रीष्मकाल में मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे. तीर्थ पुरोहित विपिन उनियाल ने बताया कि मुझे खुशी हो रही है कि आज यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं. इसी के साथ ही उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. मैं सभी से अपील करूंगा कि हर्षोल्लास के साथ चारधाम यात्रा में हिस्सा लें.

Chardham Yatra 2025 Akshaya Tritiya

यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुले
अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल जाते हैं. हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है. चार धाम यात्रा का क्रम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ है. यमुनोत्री और गंगोत्री के बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमुनोत्री से यात्रा शुरू करने पर चारधाम यात्रा में किसी भी प्रकार की रुकावट भक्तों को नहीं आती है.

char dham yatra, char dham, char dham yatra in hindi, char dham ki yatra, story of char dham, char dham yatra 2025, char dham yatra 2025, char dham yatra package, char dham yatra package cost, चार धाम यात्रा, चार धाम, चार धाम यात्रा हिंदी में, चार धाम की यात्रा, चार धाम की कहानी, चार धाम यात्रा 2025, चार धाम यात्रा 2025, चार धाम यात्रा पैकेज, चार धाम यात्रा पैकेज की लागत

सभी दुख होते हैं दूर
यमुनोत्री, यमुना नदी का उद्गम स्थल है. यमुनाजी यमराज की बहन हैं और उन्हें वरदान प्राप्त है कि वह अपने जल के माध्यम से सभी का दुख दूर करेंगी. मान्यता है कि जो श्रद्धालु यमुनोत्री में स्नान करता है, उसे मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है. इसी वजह से भक्त चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से करते हैं. हर साल की तरह इस बार भी बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं 2 मई से शुरू होंगी, जब धाम के कपाट खुलेंगे.

homedharm

यमराज की बहन से क्या है चारधाम यात्रा का संबंध, कब खुलेंगे केदारनाथ के कपाट



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular