---
title: "छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद गोथरा वार्ड संख्या-01 पोखर में साफ-सफाई अभियान तेज"
url: "https://vandebharattv.com/chhth-mhaprv-ko-lekr-ngr-prishd-gothra-vard-snkhya/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-15T17:16:16+00:00"
---

# छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद गोथरा वार्ड संख्या-01 पोखर में साफ-सफाई अभियान तेज

छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद गोथरा वार्ड संख्या-01 पोखर में साफ-सफाई अभियान तेज

रोसड़ा (समस्तीपुर): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के गोथरा वार्ड संख्या-01 स्थित पोखर एवं उसके आसपास साफ-सफाई की तैयारी तेज कर दी गई है। छठ महापर्व के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पोखर के घाटों पर फैली गंदगी, कचरा एवं झाड़ियों की सफाई आवश्यक है।

घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ पोखर के किनारे की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने-जाने वाले रास्तों की सफाई, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों एवं युवाओं से भी अपील की जा रही है कि वे स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और छठ घाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग दें।

अपील: छठ घाट पर गंदगी न फैलाएं, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और स्वच्छ एवं सुरक्षित छठ महापर्व मनाने में अपना योगदान दें।

स्वच्छ पोखर – सुंदर घाट, स्वच्छता के साथ छठ महापर्व का स्वागत।
