झारखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की समीक्षा

editor
1 Min Read

रांची | 30 अक्टूबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़-:झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को न्यूनतम दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता हो, इसके लिए 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की पैतृक मैपिंग का कार्य तेजी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी होने से मतदाताओं को नाम दर्ज कराने या संशोधन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बीएलओ स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से दर्ज किया जाए।बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान विशेष ध्यान शहरी और सीमावर्ती क्षेत्रों पर दिया जाए, जहां जनसंख्या गतिशीलता अधिक है।

उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे।”📍#Jharkhand #VoterListRevision #KERaviKumar #ElectionCommission #Ranchi #VandeBharatNews

Leave a Comment