झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने बरही जलाशय में केज कल्चर मत्स्य पालन का किया निरीक्षण

editor
1 Min Read

हजारीबाग:झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने शनिवार को हजारीबाग भ्रमण के दौरान बरही क्षेत्र स्थित जलाशय में संचालित केज कल्चर (पिंजरा पद्धति) मत्स्य पालन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलाशय में लगाए गए केज का बारीकी से अवलोकन किया और वहां कार्यरत मत्स्य पालकों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली एवं अनुभवों की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में मुख्य न्यायाधीश ने केज कल्चर पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि यह तकनीक ग्रामीण आजीविका संवर्धन और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक पहल से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्य न्यायाधीश ने जलाशय में मछलियों को दाना भी खिलाया और मत्स्य पालकों को उनके कार्य में निरंतर प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हजारीबाग रंजीत कुमार, जिला न्यायालय के अधिकारीगण तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment