मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आर्च बिशप हाउस में मनाया क्रिसमस उत्सव

editor
1 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज आर्च बिशप हाउस, रांची में आयोजित क्रिसमस उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और आर्च बिशप ने एक-दूसरे को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

खुशी और उल्लास के इस अवसर पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज एवं अल्बर्ट कॉलेज के फादर गण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी ने आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

Leave a Comment