मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण

editor
2 Min Read

रांची, 11 नवम्बर 2025मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले “राज्य स्थापना दिवस समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखण्ड विधानसभा द्वारा पारित “झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक राज्य में औद्योगिक निवेश, स्वरोजगार और स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश माहौल को और बेहतर बनाने, युवाओं को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा बुनियादी ढांचा विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि झारखंड के विकास में राज्य सरकार और राजभवन के बीच समन्वय और सहयोग से जनता को अधिक लाभ मिलेगा।#Ranchi #Jharkhand #RajBhavan #HemantSoren #SantoshKumarGangwar #JharkhandFoundationDay #MSME #IndustrialGrowth #GoodGovernance

Leave a Comment