झारखंड विधानसभा में आज सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.) ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान अपर निदेशक कर्नल एस.पी. गुप्ता, राज्य प्रबंधक (सैनिक बाजार) ले. कर्नल पी.के. झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके योगदान को सदैव सम्मान देती रहेगी।
















