धनबाद | 07 नवंबर 2025राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर धनबाद के जीवन ज्योति विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगीत की अद्भुत प्रस्तुति दी। बच्चों की इस अनोखी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हाव-भाव और संकेतों के माध्यम से “वंदे मातरम्” के हर शब्द में निहित देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। उनकी इस प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि देशप्रेम की भावना शब्दों की नहीं, बल्कि दिलों की भाषा समझती है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य यह दिखाना था कि विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी अपनी प्रतिभा और भावना के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दे सकते हैं।
इस मौके पर शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रस्तुति वास्तव में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करती है।#VandeMataram150Years #Dhanbad #JeevanJyotiSchool #SpecialChildren #SignLanguage #Patriotism #VandeBharatNews
















