बारामुड़ी में नाइट ब्लड सर्वे का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

editor
1 Min Read

धनबाद | वंदे भारत न्यूज़ | 30 अक्तूबर 2025-:फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बारामुड़ी में नाइट ब्लड सर्वे का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने देर शाम किया। इस सर्वे का उद्देश्य जिले में फाइलेरिया संक्रमण के संभावित मामलों की पहचान कर रोग नियंत्रण को प्रभावी बनाना है।

सिविल सर्जन डॉ. विश्वकर्मा ने इस अवसर पर कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, जो गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों के माध्यम से फैलती है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की पहचान के लिए रात 8:30 बजे के बाद रक्त जांच (नाइट ब्लड सर्वे) आवश्यक होती है, क्योंकि फाइलेरिया परजीवी रात में ही सक्रिय रहते हैं।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य कर्मियों के इस अभियान में सहयोग करें और नाइट ब्लड सर्वे में स्वेच्छा से रक्त सैंपल दें, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके।

इस मौके पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, एमओआईसी डॉ. अनीता चौधरी, जिला वीबीडी कंसल्टेंट रमेश कुमार सिंह, उत्तम सिन्हा, आबिद सदर, पिरामल स्वास्थ्य के महावीर महतो, गणेश कुमार, एएनएम, तथा सहिया सुशीला देवी और रंभा श्रीवास्तव सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।📍#Dhanbad #FilariaFreeIndia #NightBloodSurvey #HealthMission #VandeBharatNews

Leave a Comment