Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
HomeदेशCJI चंद्रचूड़ बोले- अगर आस्था है, तो भगवान रास्ता निकालेंगे: राम...

CJI चंद्रचूड़ बोले- अगर आस्था है, तो भगवान रास्ता निकालेंगे: राम जन्मभूमि केस के वक्त मैं भगवान के सामने बैठा, कहा- आप ही समाधान दीजिए


  • Hindi News
  • National
  • Ayodhya Dispute; CJI DY Chandrachud On Ram Janmabhoomi Babri Masjid Case

पुणे6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CJI डीवाई चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2022 को पदभार ग्रहण किया था।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि अगर आस्था हो तो ईश्वर कोई भी रास्ता निकाल देते हैं। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के समाधान के लिए मैंने भी ईश्वर से प्रार्थना की थी।

दरअसल, CJI खेड़ तालुका में अपने पैतृक गांव कन्हेरसर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने 2019 को सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले से जुड़ा किस्सा शेयर किया।

तत्कालीन CJI रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने 9 नवंबर, 2019 को राम मंदिर-बाबरी विवाद का निपटारा किया था। CJI उसी बेंच का हिस्सा थे।

बेंच ने यह फैसला भी सुनाया था कि अयोध्या में ही वैकल्पिक पांच एकड़ के भूखंड पर मस्जिद बनाई जाएगी।

फैसला सुनाने वाली बेंच के पास 3 महीने था केस CJI ने कहा, ‘अक्सर हमारे पास फैसलों के लिए मामले आते हैं, लेकिन हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाते। अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। केस 3 महीने तक मेरे सामने था। मैं ईश्वर के सामने बैठा और कहा कि आपको समाधान ढूंढना होगा। मेरा यकीन करें, यदि आपको भरोसा है, तो ईश्वर ही कोई रास्ता निकाल देंगे’

फैसला लिखने वाले जज का नाम सामने नहीं आया था जनवरी 2024 में न्यूज एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में CJI चंद्रचूड़ ने बताया था कि अयोध्या केस का फैसला जजों ने सर्वसम्मति से लिया था। उन्होंने कहा था- अयोध्या में संघर्ष के लंबे इतिहास और विविध पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ही इस केस से जुड़े सभी जजों ने फैसले पर एक राय बनाई थी।

नवंबर 2019 में अयोध्या रामजन्मभूमि केस में फैसला लिखने वाले जज का नाम सामने नहीं आया था। CJI ने इसी पर कहा कि फैसले से पहले जजों ने आपस में बैठकर यह तय किया था कि ये अदालत का फैसला होगा, किसी जज विशेष का नहीं।

——————————————

CJI चंद्रचूड़ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

वकील के Ya.. Ya.. Ya.. बोलने पर CJI नाराज, कहा- Yes कहिए, यह कोर्ट है, कॉफी शॉप नहीं

सितंबर 2024 में चीफ जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़, पूर्व CJI रंजन गोगोई के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। सुनवाई के दौरान वकील के अंग्रेजी में ‘या.. या..’ कहने पर नाराज हो गए। उन्होंने वकील को डांटते हुए कहा- यह कोई कॉफी शॉप नहीं है। ये क्या है या.. या..। मुझे इससे बहुत एलर्जी है। इसकी परमिशन नहीं दी जा सकती। आप यस बोलिए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular