सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की फाइल फोटो।
बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से 24 घंटे पहले पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार किया है। दो बार सपा से विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं। ईडी भी पूर्व विधायक पर कार्रवाई कर चुकी है। जनव
.
दरअसल, उतरौला तहसील के भेलयामदनपुर गांव में तैनात लेखपाल सुनील कुमार ने 5 जनवरी 2024 को सादुल्लाहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी समेत उनके समर्थक शामिल हैं। मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। आरोप है 5 जनवरी 2024 पूर्व विधायक ने मुकदमे में अपने पक्ष में गवाही देने को लेकर धमकी दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। न्यायालय ने इस मामले में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को लेकर गैर जमानती वारंट जारी किया था।
एसपी विकास कुमार ने गैर जमानती वारंट का अनुपालन कराने के लिए टीम बनाई थी। मंगलवार की शाम सादुल्लानगर थाने के एसओ मनोज कुमार सिंह की टीम ने कांशीराम कॉलोनी के पास से पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार कर लिया।
सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप 2018 में रेहरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और हेराफेरी कर सरकारी जमीन कब्जा करने के आरोप में उतरौला तहसील के तत्कालीन एसडीएम जेबी सिंह ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को 5 सितंबर 2020 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह करीब 2 वर्षों तक जेल में बंद थे। दूसरी बार 14 जून 2023 को पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। 16 जून 2023 काे पुलिस ने पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर जेल से बाहर थे।
2 बार सपा से विधायक रहे सादुल्लाहनगर थाने के अहिरौली निवासी आरिफ अनवर हाशमी वर्ष 2007 से 2012 तक सादुल्लाहनगर विधानसभा से सपा विधायक रहे। इसके बाद 2012 से 2017 तक उतरौला से सपा के विधायक थे। वर्तमान में भी वह सपा से जुड़े हैं। पूर्व विधायक पर 32 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामले जमीन पर कब्जे के हैं। इसी साल थाने की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
123 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क 2023 में आरिफ अनवर हाशमी की उतरौला, सादुल्लाहनगर और लखनऊ में 115 करोड़ 87 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की गई थी। इसके बाद सितंबर 2024 में प्रवर्तन निदेशालय ने भी आरिफ अनवर हाशमी की 8.24 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है।