Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeछत्तीसगढCM समेत सभी मंत्री फिर से ज्वाइन करेंगे भाजपा: CG से...

CM समेत सभी मंत्री फिर से ज्वाइन करेंगे भाजपा: CG से 50 लाख मेंबर बनाने का टारगेट, मिसकॉल से कोई भी बन सकता है सदस्य – Raipur News



भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में 3 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। शनिवार को रायपुर में इसे लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन 365 दिन चौबीस घंटे कम करने वाला संगठन है। सदस्यता का काम पार्टी का प्राथमिक काम है।

.

मंत्री ने बताया कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री की प्रथम सदस्यता के बाद प्रदेश में भी अभियान शुरू होगा। प्रदेश में CM विष्णुदेव साय की सदस्यता के बाद 3 सितंबर से जिलों में सदस्यता का अभियान प्रारंभ होगा । चौधरी ने कहा- हर जाति, हर समुदाय, हर वर्ग, में भाजपा जो काम करती है उसे बताया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। इस बार छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने की तैयारी है। इससे पहले भाजपा में 30 लाख से अधिक सदस्य थे।

10 करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
उन्होंने आगे कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी द्वारा रखे गए लक्ष्य से ज्यादा हमने लक्ष्य प्राप्त किया था। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। अब सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।

विधायक सांसदों को मिला टारगेट
सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular