हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के बजट सत्र के बीच दिल्ली रवाना हो गए हैं। CM सुक्खू की दिल्ली में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मीटिंग फिक्स है। मुख्यमंत्री सुक्खू इसमें हिमाचल के वित्तीय मसले केंद्रीय मंत्री के
.
हिमाचल की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट अगले साल कम होकर 3257 करोड़ रुपए रह जाएगी, 2020-21 में यह 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा थी। इसी तरह केंद्र ने हिमाचल की लोन लेने की सीमा को भी 5 फीसदी से कम करके 3 प्रतिशत कर दिया है।
30 हजार करोड़ की जगह 10 हजार करोड़ मिलेंगे जून 2022 से जीएसटी कॉम्पेनसेशन भी बंद पड़ा है। एनपीएस के बदले मिलने वाला लोन भी नहीं मिल रहा। यानी 2020-21 में हिमाचल को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट, लोन, जीएसटी कॉम्पेनसेशन और एनपीएस के अगेस्ट मिलने वाले लोन को मिलाकर 30 हजार करोड़ रुपए सालाना से ज्यादा मिल रहा था।
अगले साल यह राशि 10 हजार करोड़ से भी कम रह जाएगी। इससे राज्य की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। लिहाजा सीएम सुक्खू आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से इन मुद्दों को उठाएंगे।